आत्म देखभाल की भावना भी जागृत करते हैं शिविर: डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी
Jul 24 2025
ग्वालियर। विप्र महिला मंच की ओर से महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मानिक विलास कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास किया गया। इसमें स्तन कैंसर (मैमोग्राफी) एवं सीबीसी की जांच की गई। शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं को जांच से पहले वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और महिलाओं में बढ़ते स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र प्रदान किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागी महिलाओं ने स्वेच्छा से अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय महिला प्रमुख डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य आज की एक प्रमुख आवश्यकता है, और ऐसे शिविर महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य जांच का अवसर देते हैं, बल्कि उनमें आत्म-देखभाल की भावना भी जागृत करते हैं। अंत में मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषत: स्तन व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रारंभिक चरण में जांच सुनिश्चित करना था।
शिविर में सुधा दीक्षित, रचना गौड़, रेनू शर्मा, शशि गोस्वामी, आभा शर्मा, कल्पना पाठक, सीमा दुबे, अनीता देपुरिया, कल्पना ऋषीश्वर, मनीषा शुक्ला, पल्लवी शर्मा, कृष्णा विश्राम शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, नीतू उपमन्यु, सपना पारशर, ज्योति नोरके, हेम शर्मा, दीप्ति शर्मा, आशा त्रिपाठी, ज्योति शर्मा, सुमन शर्मा सहित कई अन्य संगिनियां उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









