मानव श्रंखला बनाकर दिया संदेश नशा सामाजिक बुराई, इससे दूर रहें

Jul 24 2025

ग्वालियर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी के तहत गुरुवार सुबह महाराज बाड़ा पर विशाल मानव श्रंखला बनाई गई। मानव श्रंखला में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, शहरवासी व बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। आईजी अरविंद कुमार सक्सैना, डीआईजी अमित सांघी सहित तमाम पुलिस अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे। 
आईजी अरविंद कुमार सक्सैना ने इस मौके पर कहा कि नशा हर तरह से बुरा होता है, इससे न केवल एक परिवार बिखरता है बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है, इसलिए जरूरी है कि नशे से दूरी बनाकर रखी जाए। 
डीआईजी अमित सांघी ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है जिससे स्वयं का नुकसान तो होता ही है पूरा परिवार बिखर जाता है। आर्थिक समस्याएं परेशान करने लगती है। इसलिए हर किसी को नशे से दूरी बनाकर रखना चाहिए। मानव श्रंखला में शामिल सभी लोगों से आईजी व डीआईजी ने स्वयं जाकर हाथ मिलाया और पुलिस के इस कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए आभार व्यक्त किया।