हादसे में मारे गए कांवडिय़ों के परिजनों से मिले प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 24 2025
ग्वालियर। उटीला के भदावना से कांवर भरकर घाटीगांव के सिमरिया टांका गांव जाते समय शिवपुरी लिंक रोड पर हादसे में मारे गए कांवडिय़ों के परिजनों से मिलने प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उनके गांव सीडन का चक पहुंचे। पीडि़त परिवार से मुलाकात कर उन्हें आश्वसन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है और किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में विशेष शिविर लगाया जाए और ग्रामीणों की जो भी समस्याएं हैं उनका तुरंत निदान किया जाए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद भी मृतकों के परिजनों को सौंपी।
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सबसे पहले बसंत विहार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां हादसे में घायल होने वाले कावडिय़ों से बात की। घायलों को प्रभारी मंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए की आर्थिक सहयता प्रदान की जाएगी।
सिडना का चक घाटीगांव थाना के तहत आता है और यह काफी दूर पहाड़ी के नीचे बसा है। यहां की आबादी करीब साढ़े पांच सौ के आसपास है और समस्याओं का यहां अंबार है। ना तो यहां तक सेहत की चिंता करने वाले स्वास्थ्य विभाग की पहुंच है ना ही बच्चों के स्कूल जाने की कोई व्यवस्था है। पानी की व्यवस्था भी ग्रामीण अपने स्तर पर करते रहते हैं।
ग्रामीणों ने जब अपनी समस्याओं का खुलासा प्रभारी मंत्री के सामने किया तो प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद अफसरों से कहा कि यहां पर तुरंत ही एक समग्र कैंप लगाया जाए। सेहत की सुध ली जाए। बच्चों के लिए स्कूल की व्यवस्था कैसे हो सकती है, इस पर गंभीरता से विचार किया जाए।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के साथ विधायक गोहन सिंह राठौर, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव भी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









