सेंटपॉल स्कूल मुरार के जाम से आम जनता त्रस्त

Jul 24 2025

ग्वालियर। नारकोटिक्स ऑफिस मुरार के पास सेंटपॉल स्कूल मुरार के कारण सुबह 9 बजे से सुबह 9.40 तक व जब स्कूल छूटता है तो आए दिन भारी जाम लग जाता है।
क्योंकि सेंटपाल स्कूल की बसें ओर 200 के लगभग ऑटो जो बच्चों के लाने व ले जाने का काम करते है वह सडक़ के दोनों तरफ खड़े हो जाते है, साथ ही स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के माता पिता जो अपनी अपनी कार, स्कूटर आदि गाड़ी से लेने आते है। वह भी बीच में गाड़ी लगा देते है। कोई ट्रैफिक व्यवस्था नहीं है। जबकि ऑटो वाले प्रशासन की बिना परमिशन के स्कूल के बच्चों को बैठालते है। जिससे आए दिन जाम लग जाता है।
आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता और कॉलोनी के रहने वाले लोग बहुत परेशान रहते है। स्कूल के पास ही वहां एक हॉस्पिटल भी हैं, जिसमें मरीजों की एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है। जिससे मरीजों के जीवन पर बन आती है। 
वहां के रहन ेवालों ने कई बार स्कूल गार्ड से भी कहा जाता है। तो स्कूल गार्ड कहता है में अकेला क्या करूं। स्कूल वाले सुनते नहीं है कई बार आम पब्लिक का झगड़ा भी हो जाता है।
कई बार स्कूल प्रशासन से शिकायत भी की गई। पर स्कूल प्रशासन सुनता नहीं है। उसका मुख्य कारण स्कूल में प्रशासन के पदाधिकारियों के बच्चे पढ़ते है। इसलिए स्कूल को डर नहीं है। 
प्रशासन से आग्रह है कि इस और ध्यान देकर स्कूल प्रबंधन से बात कर आम जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके और किसी मरीज की जान ना जाए।