कांग्रेस ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Jul 23 2025

ग्वालियर। बुधवार को शहर की सडक़ों पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने निकलो बाहर मकानों से जंग लड़ो बेईमानों से के नारे लगाए गए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।
जुलूस अलकापुरी तिराहे से कलेक्टे्रट तक निकाला गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जनता को मूलभूत सुविधाएं सडक़, बिजली, सीवर और पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की उपस्थिती में सभी कांग्रेसजन अल्कापुरी तिराहे पर एकत्रित हुए जहां से तख्तियों पर साफ पानी दो, जर्जर सडक़े ठीक करो बिजली समस्या दूर करो, नशे के बड़ते कारोबार पर अंकुश लगाओ, बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीेक करो, जनता पर बड़ता टेक्स का बोझ कम करो, निकलों बाहर मकानों से जंग लड़ो बेईमानो से, आदि नारो के साथ कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच किया, जहां पर पहुंचकर मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने मप्र के मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर महानगर सहित सम्पूर्ण मप्र में जनता से जुड़ी बुनियादी सुविधाए दिलाए जाने के लिए ज्ञापन के माध्यम से ध्यान अकार्शित करना चाहती है, कांग्रेस पार्टी सदैव जनसरोकार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। ग्वालियर महानगर सहित सम्पूर्ण मप्र की जनता आज जिन गंभीर समस्याओं से त्रस्त है, वह वर्तमान शासन की विफलताओं का परिणाम है। मप्र की आम जनता असुरक्षित, असुविधा और उपेक्षा का जीवन जीने को मजबूर है। 
 कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन में महाराज सिंह पटेल, राहुल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, वीरसिंह तौमर, संजय सिंह राठौर, श्रीमती शिखा शर्मा, संजीव दीक्षित, प्रभूदयाल जौहरे, चतुर्भुज धनोलिया, हेवरन सिंह कंसाना, श्रीमती सीमा समाधिया, सरमन सिंह राय, जेएच जाफरी, सतीश मिश्रा, मेहबूब खां चेन वाले, डॉ. राकेश अग्रवाल, सुनील सिंह कुशवाह, संजय सिंह यादव, भैयालाल भटनागर, श्रीमती मीनू परिहार, बाबूलाल लाल चौरसिया, डॉ. एन.के. सिसौदिया, राहुल भदोरिया, लोकेन्द्र सिंह कुशवाह एड, सोहिल खान, रविन्द्र सिंह चौहान, घनश्याम राजपूत, अश्वनी अगरैया, शुभम सिंह सिकरवार, नाजिम खान, संजय शर्मा, अनुप मिश्रा, श्याम गुप्ता, विजय शर्मा, धीरेन्द्र जाटव, पारस यादव, जीतू खटीक, शेलेन्द्र कुशवाह सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे।