धर्मवीर के मार्गदर्शन में अधर्मी पुलिस, गौवंश की मौत पर हुई सौदेबाजी में भूमिका रही संदिग्ध
Jul 23 2025
भितरवार। जिले एसएसपी धर्मबीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यरत स्थानीय पुलिस अधर्मी हो गई है। पिछले दिनों एक वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत पर हुई सौदेबाजी में पुलिस की संदिग्ध भूमिका दिखाई देने से इस बात को काफी बल मिला है। गौवंश को कुचलने वाले वाहन को बिना कार्रवाई के छोड़ जाने पर पुलिस को भी लोग अधर्मी कहने से नहीं चूक रहे।
उल्लेखनीय है कि छह रोज पहले नगर के करहिया तिराहे के पास एक ईको चार पहिया वाहन ने गौवंश को कुचल दिया था। जिससे एक बछड़े की मौत हो गई थी। और दो गाय घायल हो गई थीं। इसकी सूचना पर गौसेवकों के साथ पहुंची पुलिस गौवंश को टक्कर मारने वाहन को थाने लाई। इसके बाद वाहन मालिक मुन्नबर खान कुछ गौसेवकों से 5100 रुपए की रसीद कटवाकर वाहन को पुलिस थाने से ले गया। गौवंश को रौंदने के बाद बिना कार्रवाई के पुलिस द्वारा छोड़े गए वाहन को लेकर करहिया गोलेश्वर के पीठाधीश्वर थाने पहुंचे। और गौवंश को कुचलने के वाले वाहन पर मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर ईको वाहन जप्त किया।
अगले रोज पुलिस थाने पहुंचे वाहन मालिक मुन्नबर खान ने गौसेवकों पर 5100 की रसीद काटने के बाद पुलिस द्वारा वाहन छोडऩे की बात कही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे नगर में गौसेवक और पुलिस के खिलाफ नाराजगी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने कहा कि गोसेवकों के साथ-साथ पुलिस भी अधर्मी हो गई है। जो हिंदू धर्म में पूज्य गौ माता को टक्कर मारकर मारने वाले वाहन को बिना कार्रवाई के छोड़ देती है।
लोगों की निगाहें जिला पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पर टिकीं हैं। लोगों का कहना हैं कि इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह क्या अपना धर्म निभायेगें। या फिर वे भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की तरह यह मामला ठंडे बस्ते में डाल देगें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









