प्रभात झा की पुण्यतिथि कल, अनूप जलोटा आएंगे

Jul 23 2025

ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर ग्वालियर में 25 जुलाई को एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में भजन गायक अनूप जलोटा भजनों की भी प्रस्तुति देंगे। भाजपा नेता प्रभात झा के पुत्र तुष्मुल झा ने बताया कार्यक्रम अटल बिहारी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में शाम 5 बजे से शुरू होगा। अनूप जलोटा के कार्यक्रम के पूर्व एक प्रदर्शनी का उद्घाटन जिसमें प्रभात झा द्वारा विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख एवं उनके द्वारा किए गए कार्यो पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। भजन संध्या के बाद प्रभात झा द्वारा लिखी आखिरी संपादकीय, उस पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।