बीएसएफ में 46 वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स स्पर्धा शुरू
Jul 23 2025
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ अकादमी निदेशक एडीजी डा शमशेर सिंह ने किया। इस स्पर्धा में बीएसएफ के अलग अलग सीमांत की कुल 11 टीमों के 355 खिलाडी भाग ले रहे है।
बीएसएफ की 46वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स स्पर्धा का उददेश्य न केवल जवानों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। बल्कि इसका उददेश्य जवानों की नियमित दिनचर्या की एकरसता को तोडना व सीमा प्रहरियों के बीच गर्व और उपलब्धि की भावना पैदा करना है।
इस मौके पर निदेशक डा शमशेर सिंह ने कहा कि वर्ष 2029 में पुलिस और फायर गेम्स का आयोजन भारत में किया जाएगा। इस दिशा में अधिक से अधिक पदक प्राप्त करने के प्रयास किये जाए इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा भारत में वर्ष 2036 में देश मं पहली बार ओलंपिक खेलों का भी आयोजन के प्रयास किये जा रहे है। इस दिशा में जरूरी कार्य अभी से शुरू किये जाऐं। इस अवसर पर अकादमी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी आयोजन कर्ता एसटीसी के हर्षवर्धन, आईजी मनोज यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उदघाटन मैच में 800 मीटर और 100 मीटर दौड का आयोजन किष गया जिसमें 800 मीटर में प्रथम स्थान आरक्षक अजय कुमार उत्तर बंगाल सीमांत, 100 मीटर दौड में प्रथम स्थान आरक्षक आर हिमालय चन्द्रकांत कश्मीर मुख्यालय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डा शमशेर सिंह ने विजेता खिलाडियों को पदक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। स्पर्धा 26 जुलाई तक चलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









