लायंस क्लब आस्था ने कैंसर पहाड़ी पर पौधरोपण किया

Jul 23 2025

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था की ओर से कैंसर पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 11 पौधे, कटहल, आम, पीपल, छोकर, आंवला, जामुन, जामफल, मीठा नीम आदि के लगाए गए साथ ही ट्री गार्ड भी लगाए गए। जिससे उनकी देखभाल हो सके, मंदिर प्रबंधन ने उनकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंघल उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रीति सिंह, संगीता जौहरी, रेखा मथुरिया, प्रियंका अग्रवाल,  रोमा जैन, मोहिता गोयल, संगीता गोयल, चंचल सिंह, मीरा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, सुमन गोयल, रिंकी मित्तल आदि उपस्थित रहे।