रामबोला के बोल प्रतियोगिता में 300 बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
Jul 23 2025
ग्वालियर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रामबोला के बोल प्रतियोगिता मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा द्वारा संपन्न हुई। जिसमें कक्षा 1 से लेकर महाविद्यालय वर्ग तक की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं, जिसमें मानस अन्त्याक्षरी, श्रीराम काव्यपाठ, सामान्य ज्ञान परीक्षा, तात्कालिक भाषण, निबंध लेखन, तोरण निर्माण, द्रुत चौपाई पाठ, तात्कालिक कथोपकथन, रामायण लूड़ो, चौपाई व्याख्यान, आँख मिचोली, राक्षस वध, राम नाम लेखन, फ़ैन्सी ड्रेस, चेयर रेस, भजन गायन, विचित्र हँसी इत्यादि प्रतियोगिताएँ शामिल थीं।
कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया जो शहर के विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों से आये। कार्यक्रम का परिणाम 31 जुलाई को घोषित होगा जिसमें विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र वितरित होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









