कार हादसे में मृत कांवडिय़ों के शव पुलिस सुरक्षा में गांव रवाना
Jul 23 2025
ग्वालियर। सडक़ हादसे में मृत चारों कांवडिय़ों के शव बुधवार दोपहर कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच उनके परिजनों के साथ गांव के लिए रवाना किए गए। इस दौरान कलेक्टर व एसएसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास गत देर रात 12 बजे के लगभग तेज रफ्तार एक कार सडक़ किनारे चल रहे कांवडिय़ों को कुचलते हुए खाई जा गिरी थी। इस हृदय विदारक हादसे की सूचना पाकर कंपू सहित जनकगंज, झांसी रोड व माधौगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकालकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने तीन कांवडिय़ों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे ने कुछ देर उपचार के बाद दम तोड़ दिया।
मृतकों में घाटीगांव क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी पूरन बंजारा, रमेश बंजारा, दिनेश बंजारा व धर्मेंद्र उर्फ छोटू शामिल हैं। बुधवार सुबह सभी मृतकों का पीएम करवाया गया। पीएम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस सुरक्षा के वीच उनके गांव के लिए रवाना किया गया।
बतादें कि सिमरिया पंचायत में स्थित बंजारों का पुरा से एक परिवार और समाज के 13 लोग कांवड़ भरने के लिए निकले थे। सभी भदावना के शिवमंदिर के झरने से जल लेकर घाटीगांव के सिमरिया लौट रहे थे। कांवड़ में भरे जल से बुधवार को श्रावण मास की शिंवरात्रि पर महादेव का अभिषेक करना था। यह लोग गत देर रात जब शीतला माता मंदिर तिराहा से गुजर रहे थे, और इनका गांव करीब 35 किलोमीटर ही दूर रह गया था, वहीं पर वह हादसे की चपेट में आ गए। उक्त घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
हादसे में घायल कांवडिय़ों का कहना है कि जिस तरह से कार एकाएक अनियंत्रित हुई, उससे ऐसा लगता है कि उसका टायर फटा हो। पुलिस द्वारा कार को जब्त कर ली गई है। वहीं इस भीषण हादसे में चमत्कारिक ढंग से बचे कार सवार मौके से भाग निकले। जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
कलेक्टर, एसएसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर की परिजनों से मुलाकात
फोटो साथ में है---------2
अस्पताल पहुंची कलेक्टर रुचिका चौहान ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों का इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क किया जाएगा और उनके इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पीडि़त परिवारों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। घटना घर कलेक्टर व एसएसपी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









