महिलाओं ने मना हरियाली उत्सव, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Jul 22 2025

ग्वालियर। मॉडल टाउन वेलफेयर सोसायटी की महिला सभा द्वारा शिवशक्ति धाम मॉडल टाउन में मंगलवार को हरियाली उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मधु भार्गव ने बताया कि इस अवसर पर सोसायटी की महिला सदस्यों द्वारा सावन के गीतों पर डांस किया गया तथा मल्हार गाए गए। इसके अलावा पूर्व में आयोजित दीप प्रज्वलन, गणगौर तथा मेहंदी कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। श्रीमती भार्गव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में एकजुटता होती है। साथ ही अपनी संस्कृति की जानकारी आने वाली पीढ़ी को प्राप्त होती है। कार्यक्रम में अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस मौके पर सुनीता यादव, शोभा गुप्ता, नीलम चौहान, कंचन सक्सेना, शशि दुबे, रीना भदौरिया, सुनीता पाराशर, ज्योति शर्मा, अर्चना शर्मा, साधना भार्गव, गीता शर्मा, नीतू बरुआ आदि महिलाएं मौजूद रहीं।