सेंधवा से लाई गईं 8 पिस्टलों की डिलीवरी से पहले दो तस्कर पकड़े
Jul 22 2025
ग्वालियर। पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को क्राइम ब्रांच और गोला का मंदिर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरला फॉर्म क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 32 बोर की 8 देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने हथियार सेंधवा से लाना स्वीकार किया है, जिन्हें ग्वालियर और आस-पास के इलाकों में 30 से 50 हजार रुपए में बेचना था।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो हथियार तस्कर सरला फॉर्म के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टीमों ने इलाके में दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सेंधवा से हथियार लाकर ग्वालियर में डिलीवरी देने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए। दोनों तस्कर पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुके हैं।
पुलिस को तलाशी के दौरान एक आरोपी गुलाब कोली निवासी ग्राम बेहट के पास से 7 देशी पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुईं। साथ ही उसकी जेब से एक जिंदा कारतूस भी मिला। दूसरे आरोपी अंकित तोमर निवासी ग्राम खांद का पुरा अम्बाह मुरैना, की कमर से एक और पिस्टल मिली।
गुलाब कोली के खिलाफ थाना बिजौली, क्राइम ब्रांच ग्वालियर और मुरैना कोतवाली में लूट और आम्र्स एक्ट से जुड़े 4 मामले दर्ज हैं। अंकित तोमर पर मुरैना जिले के अंबाह व पोरसा, खंडवा रेलवे थाना और राजस्थान के धौलपुर जिले के दिहोली थाने में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और फॉरेस्ट एक्ट सहित 6 मामले दर्ज हैं। फिलहाल, दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से बरामद हथियारों की कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में हथियार तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









