यूथ हॉस्टल ने अम्मा महाराज की छतरी पर किया पौधारोपण
Jul 22 2025
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा संरक्षक रमेश अग्रवाल एवं श्रीमती समीक्षा गुप्ता के साथ अम्मा महाराज की छतरी कटोरा ताल के सामने में पौधारोपण किया। सामाजिक जिम्मेदारियां के निर्वहन के अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था अध्यक्ष विजय गर्ग, चेयरमैन शैलेंद्र माहौर, सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, सहयोगी रमेश चौरसिया के साथ संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने टिकोमा नामक 21 पौधे छत्री प्रांगण में लगाए।
इन पौधों के संरक्षण एवं लालन-पालन की जिम्मेदारी भी संस्था के सदस्यों ने ली। पूर्व में भी छत्री में संस्था के सदस्यों द्वारा लगाए गए छोटे-छोटे पौधे वृक्ष के रूप में परिणत हो चुके हैं। एसोसिएशन द्वारा वर्षा ऋतु में अनेक बार अलग अलग स्थल पर पौधारोपण किया जाता है।
इस अवसर पर जयंत जपे, संतोष दास, सुनील राय, भूपेंद्र शर्मा, सतीश अग्रवाल, मंजू माहौर, जयदेव गुप्ता, रविंद्र राजपूत, रवि आनंद गौड़, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार माहौर, विशाल जैन, नरेश देव, प्रदीप सगरीया, जीएस अग्रवाल,चतुर्वेदी, केएल सोनी, राजावत उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









