गहोई वैश्य क्षेत्रीय एसोसियेशन थाटीपुर ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Jul 22 2025

ग्वालियर। गहोई वैश्य क्षेत्रीय एसोशिएशन थाटीपुर ग्वालियर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भगवती गार्डन थाटीपुर में ददरौआ महाराज के मुख्य आतिथ्य एवं दिलीप तपा, राधेश्याम कुचिया, प्रेम नारायण खंताल, सुरेश निगोती, ओमप्रकाश सेठ दाऊ, केशव नीखरा, रमन सेठ, संतोष कुचिया, शिवकुमार चपरा, गणपतराम नीखरा, श्रीमती रानी सेठ की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के साथ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश निगोती द्वारा गहोई वैश्य क्षेत्रीय एसोसिएशन थाटीपुर ग्वालियर की नई कार्यकारिणी में सर्वश्री बृजेश कुमार बिलैया अध्यक्ष, सुमन कुमार रूसिया मंत्री, रवि साबला उपाध्यक्ष, राजेश कुदरिया कोषाध्यक्ष, चेतन चउदा उपमंत्री, कार्यकारणी सदस्यों में रविंन्द्र लोहिया, अनिल कुचिया, रविकांन्त पिपरिसानियां, मुकेश कनकने को दिलीप तपा अध्यक्ष गहोई समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा शपथ गृहण कराकर ददरौआ महाराज द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इसके उपरांत नवीन महिला मंडल मे श्रीमती प्रियंका कुचिया अध्यक्ष, श्रीमती अनामिका निगोती मंत्री, श्रीमती रजनी सेठ कोषाध्यक्ष श्रीमती सजनी सेठ उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि अमर संयुक्त मंत्री डॉ रीता नीखरा को कार्यकारिणी सदस्य पद की शपथ श्रीमती रानी सेठ अध्यक्ष गहोई समाज ग्रेटर ग्वालियर द्वारा दिलाकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। 
नवीन अध्यक्ष बृजेश बिलैया द्वारा अपने स्वागत भाषण के उपरांत निर्वाचित पदाधिकारी के अतिरिक्त सौरभ नीखरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरुण पहारिया को सयुक्त मंत्री, आशीष गहोई को संगठन मंत्री, राकेश कुमार सुहाने को मनोनीत कर शपथ ग्रहण कराई।
पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार चपरा द्वारा निर्वाचन अधिकारी सुरेश निगोती एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी केएन सरावगी को सम्मानित किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह मेें एसके कंथरिया, रमेशबाबू गाँधी, रामप्रकाश सोनी, सुरेशचंद्र कस्तवार, डॉ. प्रकाश लोहिया, जयप्रकाश गहोई, आरएस छिरोलिया, श्यामसुंदर कुचिया, परमानन्द खांगट, नारायणदास पहरिया, शंकरलाल मोदी, रामनिवास पंसारी, रामस्वरुप पंसारी, ओमप्रकाश निगोती, शिवकुमार इटोरिया, जगदीश शरण दमेले, प्रकाश नारायण नगरिया, विजय नौगरईया, ओमप्रकाश सेठ, रामनिवास बडेरिया, केएन सरावगी, हरनारायण चउदा, डॉ केएन पहारिया, रमेशचंद सरावगी, अशोक कुमार सुहाने, मनोज खांगट,आदि उपस्थित रहे।