एमआईटीएस और हायोसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एमओयू हुआ

Jul 22 2025

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग और हायोसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे के बीच एमओयू हुआ। जिसमें संस्थान के प्रो वाइस चांसलर डॉ मंजरी पंडित और हायोसंग के सेक्रेटरी ओर से स्वप्निल भोसले ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण, तकनीकी प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट्स कैंपस प्लेसमेंट और तकनीकी सेमिनारों में भागीदारी जैसे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विभाग विद्यार्थियों और अधिक औद्योगिक अवसर प्रदान करने के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, वडोदरा और टाटा कमिंस लिमिटेड, झारखंड के साथ भी आगे एमओयू साइन करने की योजना बना रहा है।