सामाजिक न्याय में सहभागिता परिवर्तन की दिशा में पहला कदम

Jul 22 2025

ग्वालियर। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की बैठक में महिला सशक्तिकरण, मानव अधिकारों जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक कार्य करने, समाज में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन पर कार्यवाही के लिए रणनीति तय की। 
प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा मानव अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए हमारी सहभागिता ही परिवर्तन की दिशा में पहला कदम है। बैठक में सरिता पाठक, सरला गुप्ता, पूनम सेमर, सुनीता शर्मा, रुचि गुप्ता, स्वराज गुप्ता, नेहा शर्मा, उर्मिला नहार, हेमनलिनी स्वामी तथा रचना सिकरवार उपस्थित रहीं।