वैश्य समाज को संगठित करना लक्ष्य-राजेश ऐरन
Jul 22 2025
ग्वालियर। अग्रवैश्य पारिवारिक के 11वें सम्मेलन का आयोजन सिटी प्लाजा में किया गया। सम्मेलन में राजेश ऐरन ने कहा, वैश्य समाज को संगठित करना हमारा लक्ष्य है। समाज के लोग एक दूसरे से जुडक़र अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। हर माह की 21 तारीख को अग्रवैश्य पारिवारिक सम्मेलन ग्वालियर में आयोजित होगा, इसमें सभी वैश्य बंधु अपने विवाह योग्य बच्चों के रिश्तों पर भी बात कर सकते हैं।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि राखी गुप्ता ने कहा हम पूरे चंबल क्षेत्र में समाज की महिलाओं को सक्रिय कर सेवा का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अतिथियों को सामाजिक सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में हरिद्वार में 30 जुलाई को ओर मेरठ में 31 जुलाई को होने वाले परिचय सम्मेलन की तैयारियां को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुकेश सिंघल, पीसी गुप्ता, अनिल गर्ग, राकेश गर्ग, किशन गर्ग, कन्हैयालाल सिंगल, अशोक कुमार गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, कमल किशोर बंसल, कमलेश बाबू मंगल, राकेश अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









