108 जननी एक्सप्रेस के मुरारी गोस्वामी ने घायल मरीजों को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Jul 22 2025
ग्वालियर। मेहगांव में जेल रोड से पहले पुलिया पर तेज रफ्तार कार अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर पहले तो पुलिया में गिरने से बची लेकिन पास में रखी गुमटी ठेला में से टकरा गई, जिससे दुकान में बैठे दो लोग बृजमोहन कराया पिता लखन प्रसाद निवासी जेल रोड मेहगांव व फूलसिंह पुत्र रामचरण को कार की टक्कर से दोनों को गंभीर चोटें आई, और दोनों व्यक्तियों के पैर फैक्चर हो गए।
टक्कर के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत घायलों को उठाया, साथ ही हादसे को देखकर नाराज लोगों ने कार में तोडफ़ोड़ कर कार चालक के साथ झूमझटकी कर दी। स्थानीय रहवासियों ने घटना की जानकारी शीघ्र ही 108 एंबुलेंस और100 डायल को दी, घटना की जानकारी मिलते ही, गोरमी 108 जननी एंबुलेंस 6451 के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, और घायल दोनों मरीजों को लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायल व्यक्तियों को पैर फैक्चर होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









