ब्राह्मण रिश्ता केंद्र पर 12 रिश्ते तय, सम्मेलन से शादी

Jul 22 2025

ग्वालियर। ब्राह्मण रिश्ता केंद्र में एक और रिश्ता तय हो गया। इसे मिलकार अब तक सकल ब्राह्मण समिति कुल 12 रिश्ते तय करा चुकी है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने मिष्ठान वितरण करते हुए समिति के सभी सदस्यों को संकल्प दिलाया कि कशिश का विवाह उसके पिता ना होने के कारण ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया जाएगा। इस अवसर पर 23 जुलाई को होने वाले विप्र समागम की आमंत्रण पत्रिका का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. गिर्राज गुरु थे। अध्यक्षता वीना भारद्वाज ने की। डॉ. वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, योगेंद्र दीक्षित, देवेंद्र कुमार पाठक, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, महंत दीपक शर्मा विशेष अतिथि थे।