सेंट टेरेसा और एएमआई स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता का योजन

Jul 22 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के तत्वाधान में सेंट टेरेसा और एएमआई शिशु मंदिर स्कूल में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एएमआई शिशु मंदिर में निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता हुई जिसमें 40 बच्चों ने भाग लिया। सेंट टेरेसा स्कूल में पोस्टर और पंपलेट द्वारा बच्चों तथा शिक्षकों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर 14446 के संबंध में जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम में थाना प्रभारी गिरवाई सुरेन्द्र नाथसिंह यादव, थाना प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक शैलजा सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पा मुखर्जी, प्राचार्य वीना सिंह आदि उपस्थित रहे।