गौवंश को रौंदने पर गौसेवकों ने मांगे थे 21 हजार फिर 5100 में तय हुआ था सौदा
Jul 21 2025
भितरवार। पांच रोज पहले गौवंश को रौंदने वाले वाहन को पुलिस द्वारा छोड़े जाने वाले मामले में नया खुलासा हुआ है। ग्राम करहिया गोलेश्वर के पीठाधीश्वर द्वारा वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस थाने पहुंचे। वाहन मालिक ने गौसेवकों पर 5100 रुपए लेकर गाड़ी छुड़वाने का आरोप लगाया है। वाहन मालिक ने कहा कि पहले मुझसे गौसेवकों ने 21 हजार रुपए मांगे। इसके बाद 5100 की रसीद काटकर गाड़ी छुड़वा दी। वहीं इस कृत्य से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को रात 10 बजे के आसपास नगर के हरसी रोड़ करहिया तिराहे के पास ईको वाहन क्रमांक जेड व्ही 1990 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए सडक़ पर बैठे गौवंश को रौंद दिया था। वाहन की टक्कर से एक बछड़े की मौत हो गई थी। और दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। दुर्घटना की सूचना पर कुछ पुलिस कर्मी और गौसेवक मौके पर पहुंचे। जिन्होंने टक्कर मारने वाले वाहन चालक से बातचीत की। और पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन को थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए गौवंश को टक्कर मारने वाले वाहन को छोड़ दिया था।
वहीं गौवंश के साथ हुई इस दुर्घटना का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक गौसेवक वीडियो बनाने से युवक को रोकता दिखाई दिया। यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस और गौसेवक संदेह के घेरे में आ गए। वहीं ऐसी स्थिति देख अगले रोज ग्राम करहिया गोलेश्वर के पीठाधीश्वर सोमनाथ गिरि महाराज भितरवार पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वहीं मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को वाहन मालिक मुन्नबर खान और वाहन चालक पुलिस थाने पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि मेरे वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत हुई थी। जिस पर गौसेवक आयुष पालीवाल कुछ और गौसेवकों ने मुझसे 21 हजार रुपए मांगे। इसके बाद उन्होंने 5100 रुपए की रसीद काटी। हमने मृत गौवंश दफनाया। वहीं वाहन मालिक मुन्नबर ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद गौ सेवको ने 5100 रुपए वापस कर दिए और रसीद वापस ले ली। वहीं वाहन मालिक के साथ इस दौरान करहिया के पीठाधीश्वर भी साथ रहे। जिन्होंने गौ सेवको की घोर निन्दा की। नगर में भी इस कृत्य पर लोग गौ सेवको की काफी निंदा कर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









