दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर विल्वपत्री महोत्सव का आयोजन
Jul 21 2025
ग्वालियर। दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर ठाठीपुर कॉलोनी में श्रावण मास पर विल्वपत्री महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 10 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रतिदिन प्रात: 6 से 8 बजे तक पार्थिव शिवलिंग पर नि:शुल्क रुद्राभिषेक आचार्य पं. मयंक भार्गव के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार को भिन्न-भिन्न रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है।
14 जुलाई को गन्ने के रस से, 21 जुलाई को सरसों के तेल से, 28 जुलाई को कुशा जल से, 23 जुलाई नागपंचमी पर दूध से और 4 अगस्त को तीर्थ जल से अभिषेक होगा। साथ ही 28 जुलाई से 5 अगस्त तक संध्या 5 से 7 बजे तक शिवपुराण कथा एवं 11 अगस्त को संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ, 12 अगस्त को हवन एवं प्रसादी वितरण तथा 14 अगस्त को गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में शिव विसर्जन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में आचार्य पं. नरेंद्र भार्गव, पं. मयंक भार्गव, हर्ष गौर, शिवम सेन, आर्यन खत्री, ममता उपाध्याय, अनुराधा समाधियां, शीला सेन, नेहा सिंह, ज्योति दुबे, ममता मित्तल, संध्या कुशवाह, रामबेटी श्रीवास, गायत्री शर्मा, नीलम भदौरिया व अभिलाषा दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









