कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन ने किया वृक्षारोपण

Jul 21 2025

ग्वालियर। समाजसेवी संस्था कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा सोमवार को एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन चंदगंगेश्वर मंदिर परिसर, नयागांव पर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में संस्था सदस्यों द्वारा अनेक फलदार एवं औषधीय गुण वाले पौधे लगाये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील शर्मा एवं अशोक भारद्वाज थे। 
कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर शास्त्री द्वारा वृक्षों का महत्व बताया गया। साथ ही विशाल रस्तोगी, नरेश धारीवाल, तरुण वर्मा, डॉ अनिल शर्मा के भजनों द्वारा भगवान शिव की आराधना कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज (गोठ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेश मुद्गल, विजय कब्जू, रंजीत पंजवानी, श्रीमती हेमलता राव, महेंद्र भदकारिया, श्रीमती कांता शर्मा, जगदीश उपाध्याय, सचिव कंचन राव, डॉ निर्मल शर्मा, ऋषि जैन, डॉ अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, रश्मि शर्मा, नरेश धारीवाल, विशाल रस्तोगी, प्रमोद गुप्ता, रामबाबू कटारे, हरिदास अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा, उमेश उप्पल, हरीश शास्त्री, तरुण वर्मा, राधा वर्मा, दीपक जैन, श्रेयांश जैन, महेंद्र सेंगर, अनिल वर्मा, गिर्राज मुद्गल, भारत शुक्ला, नरेन्द्र सिंघल, उपस्थित रहे।