अचलेश्वर मंदिर पर पुलिस ने दर्शन करने आऐ लोगों को नशे से दूरी की दिलाई शपथ
Jul 21 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा अभियान की नोडल अधिकारी एएसपी सुमन गुर्जर के मार्गदर्शन में अचलेश्वर मंदिर पर दर्शन करने आऐ लोगो को नशे से दूरी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को नशे से दूरी की शपथ दिलाई।
अचलेश्वर मंदिर पर दर्शन करने आऐ लोगो को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा नशा की प्रवृति से समाज पर पडऩे वाले प्रभावों और नशे के कारण होने वाले संभावित खतरों के विषय में जानकारी दी गई। लोगो को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









