फायरिंग करने वाला बदमाश पकड़ा, कट्टा व कारतूस बरामद

Jul 21 2025

डबरा। डबरा की देहात पुलिस ने रंगदारी के लिए बीच बाजार हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश को सोमवार को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को आरोपी मनीष उर्फ मनिया से अवैध कट्टा और कारतूस भी मिला है।
गत रोज विकास रावत अपने दोस्त मंदीप रावत के साथ कटिंग करने गया था। वहां मामूली बात पर मनीष से विवाद हो गया। मनीष ने अपने साथी अभिषेक और दो अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद बीच बाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।
डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर तोमर को मुखबिर से सूचना मिली। तो पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। मनीष पर पहले से तीन अपराध दर्ज हैं।
बीच बाजार गोलीबारी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ कर आरोपी का घटना स्थल पर जुलूस भी निकाला गया।