दूसरे सोमवार पर सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Jul 21 2025

ग्वालियर। सावन के दूसरे सोमवार पर सुबह से ही शहर के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर के अचलेश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर कोटेश्वर मंदिर, मंग्लेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले भर के शिवालय हर हर बम बम भोले के जयघोष गुंजायमान हो गए। 
जिले के सभी शिव मंदिरों पर सुबह 4 बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद और शर्कर द्वारा अभिषेक किया गया। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में महिला, पुरुष, बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए।