एआई केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम:डॉ. मनीष जैसल
Jul 21 2025
ग्वालियर। बदलते समय के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) अब सिर्फ एक तकनीकी शब्द नहीं रहा, बल्कि समाज को दिशा देने वाला माध्यम बन चुका है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मीडिया एवं यूथ विंग ने एक दिवसीय विशेष एआई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला एडीआईआरए (एआई और डिजिटल समावेशन के लिए लचीलापन आधारित क्रिया) पहल के अंतर्गत डेटा लीड्स के सहयोग से रखी गई थी। मुख्य वक्ता डॉ. मनीष कुमार जैसल (विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, आईटीएम विश्वविद्यालय) थे।
डॉ. मनीष कुमार जैसल ने कहा कि एआई केवल तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम है। यदि हम इसे समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ अपनाएं, तो यह हमारे सोचने, कार्य करने और संवाद स्थापित करने के तरीकों को पूरी तरह बदल सकता है।
ब्रह्माकुमारी के राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद ने कहा कि मीडिया एवं यूथ विंग लगातार ऐसे आयोजन करती रहती है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक किया जा सके। युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की तकनीकी जानकारी देना आज बेहद आवश्यक हो गया है। इस अवसर पर डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. आकांक्षा, राजेन्द्र सिंह, संतोष बंसल, जगदीश मकरानी, सुरभि, रोशनी आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









