ब्राह्मण समाज के 31 समाजसेवियों सम्मान 23 जुलाई को
Jul 21 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति 23 जुलाई को शहीद चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विप्र समागम का आयोजन करेगी। सनातन धर्म मंदिर में शाम 4:30 बजे से होने वाले इस आयोजन में ब्राह्मण समाज के 31 समाजसेवियों को विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर महासमिति के कार्यालय पर डा. जयवीर. भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विप्र समागम में संत सच्चिदानंद नाथ ढोली बुआ महाराज, अण्णा महाराज मठ के महंत मनीष विठ्ठल अण्णा महाराज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज के सानिध्य में राष्ट्र एवं संस्कृति में ब्राह्मणों का योगदान विषय पर विचार गोष्ठी भी होगी। इसमें मुख्य वक्ता एडवोकेट अनिल मिश्रा होंगे। अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे।
बैठक में 3 अगस्त को ब्राह्मण समाज की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी तय किया गया। यह यात्रा सुबह 6:30 बजे महालक्ष्मी मंदिर जौरासी, मां पीतांबरापीठ दतिया, नवगृह मंदिर डबरा और धूमेश्वर महादेव मंदिर धूमेश्वर जाएगी। धूमेश्वर मंदिर पर ब्राह्मण एकता सम्मेलन भी होगा।
इस अवसर पर देवेंद्र कुमार पाठक, शैलेन्द्र दीक्षित, महंत दीपक शर्मा, डॉ वन्दना-भूपेन्द्र प्रेमी, सुधा दीक्षित, शशि गोस्वामी, माया भारद्वाज, रेनू शर्मा, अंजू दीक्षित, नीतू शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन डॉ. मुन्नालाल शर्मा ने और आभार प्रदर्शन अनीता योगेंद्र दीक्षित, संध्या तिवारी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









