वैश्य विकास परिषद की फॅमिली पिकनिक आयोजित
Jul 21 2025
ग्वालियर। वैश्य विकास परिषद की फॅमिली पिकनिक का आयोजन एन इलेवन रिसॉर्ट में किया गया। जिसमें मनोरंजक और रोचक गेम्स रखे गए। सर्वप्रथम हाउजी के साथ नाश्ते और भुट्टे का लुत्फ़ उठाया गया। इसके बाद रस्साकासी हुई। जिसमें लेडीज वर्सस जेंट्स ने रस्सी खींची और जेंट्स विनर घोषित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योति अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि कैट से भूपेंद्र जैन और विशिष्ट अतिथि वैश्य फाउंडेशन से मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव अंजु जैन, कोषाध्यक्ष मंजू सिंघल, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र जैन, गोपाल गोयल, मुकेश गोयल, गौरव सिंघल मधु गोयल, साधना अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, गोपाल गोयल, मुकेश गोयल, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र जैन, हरिओम अग्रवाल, प्रभुदयाल गोयल, मदन मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सचिव अंजू जैन ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









