आर्य समाज मुरार की हुआ शपथग्रहण समारोह

Jul 20 2025

ग्वालियर। आर्य समाज मंदिर मुरार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ली। इनमें प्रधान के रूप में रामप्रकाश वर्मा, उप प्रधान सुशीला यादव, मंत्री सुरेन्द्र राणा, उपमंत्री सियाराम सिंह, कोषाध्यक्ष संजय यादव, पुस्तकालय प्रभारी मोनू यादव, आर्यवीर दल अधिष्ठाता राकेश झा, पुरोहित आचार्य सत्येन्द्र शास्त्री, अन्तरंग सदस्य उमाशंकर चौकसे, शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं संरक्षक के रूप में वीएम गच्छ ने शपथ ली। उन्हें यह शपथ मध्य भारती आर्य प्रतिनिधि सभा भोपाल के उप प्रधान मानसिंह यादव और अन्तरंग सदस्य डॉ. जयपाल सिंह ने दिलाई। 
कार्यक्रम में धर्माचार्य सत्येंद्र शास्त्री ने स्वाहा, समिधा, मंत्रपाठ केई महिमा बताई। इसी तरह पं. चंद्रशेखर शर्मा, सत्यदेव गुप्ता, गुरुदत, जयपाल सिह, राजेश्वर राव आदि ने वेदोपदेश और भजनोपदेश दिया। नवीन पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि सभी सदस्य महर्षि दयानंद सरस्वती के साहित्य और सिद्धांतों का अनुसरण करेंगे। साथ ही अपने-अपने घरों में यज्ञ के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाएंगे। और आर्य समाज के नियमों व आदेशों का पालन भी करेंगे। अंत में डॉ. दिलीप समाधिया सहित अन्य पदाधिकारियों को पुष्पमाला, ओ3म् पट्टिका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विप्र महासभा के जिला संयोजक डॉ. दिलीप समाधिया,आर्य समाज मंदिर नया बाजार के मंत्री जितेन्द्र पाल सिंह बैस, गोसपुरा के पुरोहित राजेश्वर राव, प्रधान मंगल देव सहित शहर की आर्य समाजों के सदस्य उपस्थित रहे।