गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के युवाओं ने साझा किए पुस्तक अनुभव
Jul 20 2025
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा रीडर्स अड्डा का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। इस पुस्तक परिचर्चा में युवाओं ने विभिन्न विधाओं की पुस्तकों पर अपने विचार और समीक्षाएं प्रस्तुत कीं, जिससे युवाओं में पठन संस्कृति को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम में रोहन शर्मा ने महागाथा 100 टेल्स फ्रॉम द पुराणास पुस्तक का भावपूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक न केवल पौराणिक कहानियों से जोड़ती है, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को भी सरल शैली में समझाने का कार्य करती है।
साक्षी वशिष्ठ ने आत्म-विकास पर केंद्रित पुस्तक आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ायें पर चर्चा की और बताया कि किस प्रकार यह पुस्तक युवा वर्ग को अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।
यश कुशवाह ने फाइनेंस और इनोवेशन को जोडऩे वाली पुस्तक थिंक हटके का विश्लेषण किया। उन्होंने युवाओं को वित्तीय समझ और रचनात्मक सोच के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने न केवल इन प्रस्तुतियों से प्रेरणा ली, बल्कि पुस्तक पढऩे और विचार साझा करने की संस्कृति को अपनाने का संकल्प भी लिया।
गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के आकाश बरूआ ने बताया कि रीडर्स अड्डा का उद्देश्य युवाओं में अध्ययन, चिंतन और संवाद की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। आने वाले समय में इस पहल को और भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आकाश त्रिपाठी, खुशबू अग्रवाल, जयेश श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा,शुभम मलिक, विकास राठौड़, रागिनी कुशवाह, अंशिका शर्मा, आकांक्षा भदौरिया,अमन शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









