असहाय विकलांगों को गिरफ्तार किया जाना घोर निंदनीय: जौहरी

Jul 20 2025

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने रायपुर पुलिस द्वारा विकलांग भाई-बहनों पर बर्बरता किये जाने की घोर निन्दा की है।
समाजसेवी अनूप जौहरी ने कहा कि विगत रोज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विकलांग जनों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर विधानसभा का शांतिपूर्ण रैली निकालकर घेराव करने जा रहे विकलांग असहाय के ऊपर रायपुर पुलिस द्वारा अमानवीयता का परिचय देते हुए विकलांग भाई बहनों को जिस तरह से घसीट घसीटकर पुलिस की गाड़ी में भरकर ले जाना और ऐसी बर्बरता किये जाने पर जौहरी व सभी विकलांग संगठनों द्वारा पुलिस द्वारा विकलांग भाई बहनों के साथ एक आताताइयों जैसा व्यवहार किया जाना घोर निंदनीय है। 
जौहरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिन पुलिस कर्मियों ने जिन के इशारे पर विकलांग जनों पर अत्याचार करने का दुस्साहस किया है। उन सभी पुलिस कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग करने के साथ ही मानव अधिकार आयोग से भी इस प्रकरण को स्वत: संज्ञान में लेकर छत्तीसगढ़ सरकार को उक्त दोषियों पर कार्रवाई किये जाने को लेकर पत्र लिखे जाने की मांग की है।