2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान को 7बर्ष पूरे होने पर बधाई दी

Jul 20 2025

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा महाराज बाड़े पर प्रतिदिन 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का प्रसारण सुबह 8:30 पर होता चला आ रहा है। 
राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने बताया रविवार को इस कार्यक्रम मे दीनदयाल उपाध्याय समिति से डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, वरुणदेव शर्मा, राजेश सिंह भदोरिया, हरेन्द्र गुर्जर, एनएस भदौरिया, गिरधारीलाल शर्मा, विनोद दुबे, जितेंद्र कमरिया, सुरज कुशवाह ने उपस्थित होकर राष्ट्रगान किया। कार्यक्रम संयोजक अरविंद दूदावत ने संचालन व स्वागत भाषण कर सभी अतिथियों का फूल माला से स्वागत करा।
डॉ कुलदीप चतुर्वेदी ने 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान को 7बर्ष निरंतर चलने पर पूरे राष्ट्रगान परिवार संगठन टीम को हार्दिक बधाई दी ओर छोटे छोटे बच्चों की उपस्थिती ओर उनकी राष्ट्र प्रेम की सराहना की।
 इस अवसर पर राष्ट्रगान समिति के लालाराम रजक, पन्नालाल निरंकारी, महेश जैसवाल, अशोक पमनानी, कमल रजक, प्रकाश राव मदान, नरेन्द्र शिवहरे, सुरेश अरोरा, लक्ष्मीनारायण बघेल, विजय शाक्य, रामबाबू पाल, पूजा अरोरा, रोनक रजक, चिराग रजक आदि सदस्य उपस्थित थे।