वाट्सएप ग्रुप सुरों का बसेरा ने हरियाली तीज को अलग अंदाज में मनाया

Jul 20 2025

ग्वालियर। हरियाली तीज का त्योहार खासतौर पर महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। और इसका गहरा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है। इसी क्रम में वाट्सएप ग्रुप सुरों का बसेरा ने इस त्योहार को कुछ अलग अंदाज में मनाया। ग्रुप की एडमिन शिवांगी शर्मा ने बताया कि हमारा ग्रुप एक संगीतज्ञ ग्रुप है और हमारी सारी सदस्याएं गीत गाने में निपुण है, तो हमने सोचा कि क्यों न इस पर्व को कुछ खास अंदाज में मनाया जाए।
ग्रुप की सारी सदस्याओं ने प्रकर्ति की हरीतिमा थीम पर हरे कलर की साड़ी और सोलह श्रृंगार कर सजकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम ग्वालियर के एक संगीत स्टूडियो में मनाया गया।
हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के प्रतीक रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने 107 जन्मों तक कठिन तप किया था, ताकि वे शिवजी को पति रूप में प्राप्त कर सकें। 108वें जन्म में उनका तप सफल हुआ और शिवजी ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। यह तीज उनके विवाह की स्मृति में मनाई जाती है। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह सावन के मौसम की शुरुआत का भी संकेत देती है।
इस कार्यक्रम में वाट्सएप ग्रुप सुरों का बसेरा की शैली शर्मा, शिवांगी शर्मा, शशिकला बाथम, ज्योति दुबे, ऋतु सक्सेना, मंजू अग्रवाल, सीमा प्रजापति, अंजना खन्ना, मंजू शर्मा, सुजाता यदुवंशी, विनीता अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, मंजू बुआ, अर्चना शर्मा, मणिकर्णिका राजपूत, अंजू कुशवाह, डॉ अर्चना दुबे, ममता गांधी, अमिता गुप्ता, आरती सेन, अमिता गवरकर आदि मौजूद रही।