अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिवेशन दीपावली के पूर्व

Jul 20 2025

ग्वालियर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव रविवार को ग्वालियर में कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश शशिकांत भटनागर के निवास पर पधारे एवं संगठन के बर्तमान परिवेश और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा हुई, साथ ही दीपावली के पूर्व ग्वालियर में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अधिवेशन आयोजित करने के लिए सहमति बनी। 
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बर्तमान समय में आवश्यकता कायस्थ समुदाय में राजनैतिक जागरुकता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश के सभी राजनैतिक पार्टियों से जुड़े हुए प्रत्येक कायस्थ बंधु को एक मंच पर लाकर राजनीतिक संगठनों में कायस्थ युवाओं को उचित भागीदारी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 
बैठक में ग्वालियर महानगर मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का बृहद सदस्यता अभियान का संचालन महासभा के शशिकांत भटनागर,  देवशरण श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र श्रीवास्तव के संयुक्त नेतृत्व में किया जाएगा। 
इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव का महासभा के सदस्यों ने अंगवस्त्र पहिना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया।  बैठक में  डॉ राकेश रायजादा, शशिकांत भटनागर, राकेश सक्सेना, सुरेंद्र श्रीवास्तव,  देवशरण श्रीवास्तव और कैलाश नारायण भटनागर आदि उपस्थित थे।