प्रभात झा की पुण्यतिथि 25 को, अनूप जलोटा आएंगे

Jul 20 2025

ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व विचारक रहे स्व. प्रभात झा की प्रथम पुण्यतिथि पर 25 जुलाई को एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में भजन गायक अनूप जलोटा भजनों की प्रस्तुति देंगे। 
स्व. प्रभात झा के पुत्र व भाजपा नेता तुष्मुल झा और अयत्न झा ने बताया कि पूज्य बाबा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम अटल बिहारी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में सायं 5.30 बजे से शुरू होगा। इसमे अंचल सहित प्रदेशभर के लोग स्व. प्रभात झा को भावांजलि अर्पित करेंगे।