ब्रिटिश शासको से ब्राह्मणों ने सबसे पहले संघर्ष किया-पाठक

Jul 20 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय में देश की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए मंगल पांडे के 198 जन्मदिवस पर समाजसेवी देवेंद्र कुमार पाठक के मुख्य अतिथि में तथा प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में शहीद मंगल पांडे के चित्र माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर श्यामबाबू शर्मा एवं डॉक्टर मन्नालाल शर्मा मंचासीन थे। श्रीमती अंजू दीक्षित ने संचालन किया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि भारत की आजादी में सर्वप्रथम ब्राह्मणों का योगदान था। ब्राह्मणों ने ब्रिटिश शासन को अपने कर्म योगी कार्यों से देश की आजादी का शंखनाद बजाया था जो जिसका परिणाम 15 अगस्त 1947 को देश को मिला। ब्राह्मणों ने देश की आजादी में सर्वाधिक योगदान और बलिदान दिया है। इसे भूलाया नहीं जा सकता।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि आज देश को पुन: अपनी जागृति की आवश्यकता है। सनातन धर्म संस्कृति को बचाने एवं प्रसारित करने में सबसे बड़ा योगदान ब्राह्मणों का है। मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति ने अपना आजीवन सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया है। इस अवसर पर श्याम बाबू शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में श्रीमती नीतू शर्मा, आंकाक्षा दीक्षित, श्रीमती रेनू शर्मा, माधवी तिवारी, महंत दीपक शर्मा उपस्थित रहे।