सीसुबल में दीक्षांत परेड हुई, देश रक्षा की शपथ ली
Jul 20 2025
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी में उप निरीक्षक सीधी भर्ती क्रमांक 70 की रंगारंग दीक्षांत परेड संपन्न हुई। परेड की सलामी अकादमी के निदेशक एडीजी डा शमशेर सिंह ने ली। इस परेड में 52 प्रशिक्षुओं ने देश रक्षा की शपथ ली। इन 52 अधीनस्थ अधिकारियों में 49 स्नातक और दो विशेष तकनीकी की शैक्षणिक योग्यता रखते है। इनमें दो महिला प्रशिक्षु भी है।
इन अधिकारियों ने 50 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही ड्रिल, युद्ध कौशल, निरूाानेबाजी, बिना हथियार लडने की कला, विधि व कानून के साथ ही मानवअधिकार अधिनियम, आतंकवद व उग्रवादियों से लडने आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इस अवसर पर अकादमी निदेशक डा शमशेर सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट आने वाले प्रशिक्षुओं को ट्राफी व मैडल प्रदान किये। जिसमें बैटन आफ आनर सनी क्षेत्री को, बाधवा ट्राफी गोपाल को, चंदेल ट्राफी अनुराग शर्मा को तथा ड्रिल में प्रथम आने पर महिला प्रशिक्षु रचना सिंह को नरेश यादव ट्राफी प्रदान की गई।
अकादमी निदेशक डा शमशेर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारियों की परेड शानदार रही है। उनका टर्नआउट जोश व प्रदर्शन उच्च दर्जे का है। उन्होंने कहा कि अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं उनकी टीम ने सभी को बहुआयामी प्रशिक्षण के माध्यम से योग्य लीडर के रूप में निखारा है। यह सभी अपने क्षेत्र में जाकर आतंकवाद से लेकर सीमाओं की रक्षा को अंजाम देंगे जिससे कोई भी आतंकवादी हमारे देश को नुकसान ना पहुंचा सके। वहीं सभी अधिकारी मानव अधिकार की रक्षा कर देश में एकता एवं अखंडता कायम रख सकेंगे। परेड के दौरान उडीसा के लोकनृत्य, डाग का प्रदर्शन, मोटर साइकिल के हैरतअंगेज प्रदर्शन भी किये गये।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक बृजेश कुमार, आईजी सीओटी उमेद सिंह, डीआईजी जसवीर सिंह, एके आर्य, अमित शर्मा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









