एलेन कोचिंग के स्टूडेंट्स में मारपीट 2 छात्रों को लात-घूंसों से पीटा
Jul 20 2025
ग्वालियर। बीच सडक़ पर दो नाबालिगों छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोचिंग सेंटर के बाहर करीब 5 से 6 छात्रों ने मिलकर दो नाबालिग छात्रों को सडक़ पर पटक-पटक कर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। घटना गत शाम की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपित छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर की बताई जा रही है। गत शाम एलेन कोचिंग एकेडमी के बाहर कुछ छात्रों का दो नाबालिग छात्रों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन छात्रों ने दोनों नाबालिगों को कोचिंग से बाहर निकलते ही सडक़ पर लात-घूंसों और बाल पकडक़र सडक़ पर ही पटक-पटककर पीटना शुरू कर दिया। पूरा घटनाक्रम पास ही खड़े किसी अन्य छात्र ने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पुलिस का कहना है कि वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है, हालांकि अभी तक इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले छात्रों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









