भगवान शिव गोपी बनके श्रीकृष्ण से मिलने मथुरा आते हैं और गोपेश्वर कहलाते हैं

Jul 19 2025

ग्वालियर। विनय नगर सेक्टर नंबर 4 के अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही श्री शिव महापुराण के छठवें दिन भागवताचार्य श्रीनिवास तिवारी ने कहा की भक्त के बस में है भगवान। उन्होंने श्रोताओं को शिव महापुराण की महिमा बताते हुए कहा कि कैसे भगवान शिव गोपी का रूप रखकर श्रीकृष्ण से मिलने मथुरा आते हैं और गोपेश्वर कहलाते हैं। 
वहीं उन्होंने रामेश्वर की महिमा का बखान करते हुए कहा कि रामजी द्वारा दक्षिण भारत में बालू का शिवलिंग बनाकर शिव की पूजा की और वह रामेश्वरम कहलाए। श्रीनिवास शास्त्री ने महामृत्युंजय जाप का महत्व बदलते हुए कहा की जो व्यक्ति इस जप का पूरी श्रद्धा लगन के साथ पाठ करता है उसको यमराज भी नहीं ले जा सकते इतनी शक्ति होती है महामृत्युंजय जाप में। 
उन्होंने कहा महापुराण शिव भक्ति का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है जिसमें शिव की महिमा उनकी पूजा अर्चना और उनके भक्तों के बारे में बताया जाता है।  आज की कथा में भगवती प्रसाद गुप्ता, ऋषि कटारे, बिना तोमर, सुरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, अरुण तिवारी, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, संजीव सिंह सिकरवार   सहित अनेक श्रद्धालु गणउपस्थित थे।