तनाव भरी जिंदगी लोगों को बीमार कर रही, व्यायाम करें और स्वस्थ रहें:डॉ. जमाल
Jul 19 2025
ग्वालियर। एक निजी सोसायटी द्वारा शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर में दिल्ली के जीबी पंत के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युसूफ जमाल ने चार सौ से अधिक लोगों के दिल की जांच की। शिविर में डॉ. जमाल सहित तीन विशेषज्ञों ने कुल 412 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकांश मरीजों को शिविर में ही नि:शुल्क दवाएं दी गई और उनकी जांचें भी नि:शुल्क की गई। कुछ मरीजों को विशेष जांचों के लिए भी लिखा गया।
इस नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर के लिए सुबह नौ बजे से ही लोग पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से मरीजों का पंजीयन शुरु किया गया। शिविर में आने वाले मरीजों की रक्त, बीपी, शुगर और ईसीजी की नि:शुल्क जांच की गई।
इस अवसर पर डॉ. युसूफ जमाल ने कहा कि सोसायटी द्वारा निश्चित रुप से एक अच्छा कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तनाव भरी जिंदगी लोगों को बीमार कर रही है। इसके साथ ही खान-पान बिगडऩे से लोग अपने दिल को बीमार कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को नियमित व्यायाम के साथ ही अच्छा आहार लेकर अपने दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि जहां भी असहज महसूस हो और चलने में भारीपन महसूस हो तो व्यक्ति को तत्काल ही डॉक्टर से जांच कराना चाहिए। समय पर कमी सामने आने से उसका इलाज होने से व्यक्ति जल्दी स्वस्थ हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









