हजीरा क्षेत्र में भी घरों में भरा पानी, मौके पर पहुंचीं महापौर

Jul 19 2025

शहर के वार्ड 8 में नगर निगम महापौर डॉ. शोभा सिकरवार पहुंचीं, जहां उन्होंने हजीरा क्षेत्र की निचली बस्ती में लोगों के घरों में भरा पानी देखा और इसे निकालने के इंतजाम कराने के निर्देश निगम अमले को दिए। 
उन्होंने कहा कि तत्काल मोटर पंप के जरिए लोगों के घरों में भरे पानी को निकाला जाए। यहां सडक़ों पर भी कई दिनों से पानी भरा हुआ है। इस बीच उन्होंने चार शहर का नाका की जर्जर सडक़ की मरम्मत कराने के लिए कहा। इस दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव व पार्षद मनोज राजपूत मौजूद रहे।
शहर के गोला का मंदिर क्षेत्र में गोवर्धन कॉलोनी में पिछले 8 दिनों से सडक़ों पर जलभराव हो रहा है। लोगों का कहना है कि बीते 8 दिन से सडक़ों पर पानी भरा हुआ है। जिससे उनका आना-जाना मुश्किल हो गया है। वहीं वाहन निकालने तक में परेशानी हो रही है।