एक सैकड़ा वाहनों पर बैनर पोस्टर लगाकर रवाना किये
Jul 19 2025
ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहा नशा मुक्ति हेतु विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी के अंतर्गत एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन में एएसपी श्रीमती सुमन गुर्जर के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऑटो एवं लोडिंग वाहन के चालको को नशा मुक्ति हेतु जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर 14446 के संबंध में जानकारी दी गई सभी वाहनों पर नशा मुक्ति हेतु पोस्टर चस्पा किए गए।
कार्यक्रम में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा व थाना प्रभारी महिला थाना पड़ाव एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय कठ्ठल उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति हेतु विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी के अंतर्गत ऑटो एवं लोडिंग वाहनों पोस्टर लगाकर पेम्पलेट भी वितरित किए और मजदूरी करने वाले मजदूरों को नशा ना करने की शपथ भी दिलाई गई।
इन बैनरों पर नशा छोड़ो, जीवन बनाओ, नशा मुक्ति ही जीवन की सच्ची जीत है, नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन पाएं, नशा नहीं, जीवन की सच्ची खुशी, नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत, नशे का अंत, जीवन की शुरुआत, नशा छोड़ो, भविष्य बनाओ, नशा मुक्ति के लिए एकजुट हों, नशा नाश की जननी आदि स्लोगन लिखे हुए हैं। नशा मुक्ति जन-जागरूकता रथ सम्पूर्ण शहर में भ्रमण कर प्रचार प्रसार कर रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









