वरिष्ठ पत्रकार हरीश दुबे को मिला काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान

Jul 19 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हरीश दुबे को काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर से आए अनिल अनवर, डॉ. लता अग्रवाल, ए असफल ने हरीश दुबे को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल प्रशस्ति पत्र के साथ पांच हजार रुपए नकद देकर सम्मान प्रदान किया। 
इसी कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा साहित्यकार कमलेश श्रीवास्तव और अपनी क्षणिकाओं के लिए प्रसिद्ध शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एनएन लाहा को भी शॉल देकर सम्मानित किया गया।