डढूमर गांव में मुक्तिधाम न होने पर महिला का अंतिम संस्कार करने जाना पड़ा भितरवार
Jul 18 2025
भितरवार। गांवों में मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराने के सरकार भले कई दावे करती हो लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। गांवों के हालातों में कतई सुधार नहीं हुआ है। लोग आज भी आवश्यक सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। गांव में अगर किसी की मौत हो जाए तो उसका अंतिम संस्कार भी आसानी से नहीं हो पा रहा। भितरवार ब्लॉक के अधिकांश गांवों में मुक्तिधाम व्यवस्थित न होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
इस बात का ताजा उदाहरण डढूमर गांव बनकर सामने आया है। इस गांव में मुक्तिधाम न होने पर एक महिला का अंतिम संस्कार करने उसके परिजन और ग्रामीण पांच किमी दूर भितरवार ले गए। बारिश के बीच कड़ी मशक्कत से महिला की अंतिम यात्रा भितरवार मुक्तिधाम तक पहुंची। जहां मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में आज भी मुक्तिधाम नहीं हैं। अगर किसी गांव में है भी तो वे सही ढंग से नहीं बने। ग्राम पंचायत देवगढ़ के डढूमर गांव में भी मुक्तिधाम न होने पर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को गांव की महिला कविता पत्नि पवन यादव उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। गांव में मुक्तिधाम न होने पर परिजन और ग्रामीणों को मृतका अंतिम संस्कार करने भितरवार तक जाना पड़ा।
बारिश में पांच किमी लंबी दूरी तय कर महिला की अंतिम यात्रा भितरवार मुक्तिधाम पहुंची। जहां परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मृतक महिला के परिजन और ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में मुक्तिधाम न होने से ग्रामीण इसी प्रकार परेशान होते हैं। मुक्ति के लिए भी भाजपा सरकार में लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
बागवई पंचायत के संजय नगर से भी युवक का अंतिम संस्कार करने पहुंचे भितरवार
वहीं इसी प्रकार पांच किमी दूर बागवई पंचायत के संजय नगर बस्ती में मुक्तिधाम न होने पर एक युवक का अंतिम संस्कार करने परिजन और ग्रामीण भितरवार पहुंचे। शुक्रवार को सुखलाल जाटव उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई। गांव की बस्ती में मुक्तिधाम न होने पर परिजन और ग्रामीण उक्त बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने भितरवार मुक्तिधाम पहुंचे। बारिश के बीच वृद्ध की अंतिम यात्रा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









