देवी देवताओं का अपमान करने वालों आयोजकों की सम्पत्ति राजसात करें-भारद्वाज
Jul 18 2025
ग्वालियर। 8 जून को भितरवार में बौद्ध धम्म महासम्मेलन के आयोजकों द्वारा सनातन धर्म के देवी, देवताओं एवं ब्राह्मणों को अपमान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बरसते पानी में हिंदू महासभाइयों ने डीजीपी के नाम डीआईजी अमित सांघी के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ,संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त शास्त्री, मंत्री आनंद माहौर,आंदोलन के संयोजक हेमराज जाटव, धर्मेंद्र बरेलिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसका संचालन रोहित जाटव ने किया।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि गत 8 जून को भितरवार में बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, श्री शिव श्रीराम, श्री गणेश के प्रति अपमान जनक शब्दों एवं जबरन धर्मांतरण, ब्राह्मणों को कर्म काण्ड से वंचित करने, अपमानजनक शब्दों से आहत कर करोड़ों सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को आहत पहुंचाया गया। जिस पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने 10 जून को कार्रवाई करने की करने हेतु आवेदन भितरवार में दिया।
शहर की एवं मध्य प्रदेश की सांप्रदायिक सद्भावना एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों में पर आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
6,7 एवं 8 जून को भितरवार में विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन के आयोजकों की अवैध सम्पत्ति की जांच की जाए। अवैध सम्पत्ति राजसात की जाए। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों पर अपराध कायम किया जाए।
इस ज्ञापन के माध्यम से आपको आग्रह करती है की 2 दिन के अंदर इस अति संवेदनशील घटनाक्रम पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सद्भावना को कायम करें अन्यथा सारी जिम्मेदारी आपकी होगी।
वहीं हिंदू महासभा के लोकेश शर्मा एवं रोहित जाटव ने कहा कि दो दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र हिंदू महासभा द्वारा लिखा जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र पाठक, कुलदीप दुबे, आनंद माहौर, महंत दीपक शर्मा, श्याम श्रीवास्तव, हेमराज जाटव, रोहित जाटव, जयसिंह बघेले, आकाश आदिवासी, राहुल गुप्ताछ, देवेंद्र नामदेव, छोटे आदिवासी, योगेश जाटव, जतिन बरेलिया, सेवा चित्रभान, पवन कुमार माहौर, रिंकू गुप्ता, सतीश पांडे, राहुल व्यास, शीतल शास्त्री, अभिषेक पलिया आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









