स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी, बरसाती और छातों में नजर आ रहे हैं यात्री
Jul 18 2025
ग्वालियर। स्टेशन पर चल रहे काम और लगातार हो रही बारिश ने स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ा दी है। स्टेशन खुदा पड़ा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी सर्कुलेटिंग एरिया से शुरू होती है और ट्रेन में सवार होने तक बनी रहती है।
प्लेटफार्म पर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही है। प्लेटफार्मों से छत गायब होने से ट्रेन के आने पर यात्रियों को भीगते हुए ट्रेन पकडऩी पड़ रही है। ऐसा पहली बार है जब यात्री प्लेटफार्म पर छाता लिए और बरसातियों में नजर आ रहे हैं।
बरसात ने रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रेन पकडऩे के लिए यात्रियों को भीगना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों का सामान भी बारिश के कारण भीग रहा है। प्लेटफार्म पर बह रहे पानी के कारण यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस संभालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्लेटफार्म के फर्श पर बह रहे पानी के कारण सूखी जमीन की तलाश इधर-उधर भटक रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









