पंचमेरु विधान में महिला और पुरुषों द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए
Jul 18 2025
ग्वालियर। देशभर के जैन धर्मावलम्बियों के आस्था और श्रद्धा का केन्द्र ग्वालियर डीडवाना ओली में स्थित दिगंबर जैन स्वर्ण मंदिर कमेटी के तत्वाधान में शुक्रवार को छठवें पंचमेरू स्थापना दिवस के अवसर पर संगीतमय पंचमेरू विधान का आयोजन स्वर्ण मंदिर में किया गया। पंचमेरू विधान की महिमा का गुणगान कर महाअर्घ्य समर्पित करें। वही चांदी का छत्र भगवान महावीर की प्रतिमा के ऊपर चढक़र समर्पित किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया की पंचमेरू विधान शुभारंभ विधानाचार्य पंडित अनुभव प्रकाश जैन ने पंचमेरू विधान पूजन में सर्वप्रथम सुदर्शन मेरु, द्वितीय विजय मेरु, तृतीय अचल मेरु चौथी मंदिर मेरु और पांचवी विघुन्माली मेरु सहित पंचमेरु के 80 जिनालयों में विराजमान भगवन्तों के अनन्त गुणों की वंदना कर मंडप पर भक्तिभाव के साथ महाअर्घ्य समर्पित किए गए। इस अवसर पर पंडित विवेक शास्त्री ने पूजा में चढ़ाए जाने वाले अष्ठ द्रव्य की महिमा बताई। वही संगीतमय भजनों पर महिला व पुरुषवर्ग द्वारा सामूहिक भक्ति की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









