कांग्रेस ने बरसते पानी में समस्याओं के विरोध में धरना दिया

Jul 18 2025

ग्वालियर। शहर में व्याप्त समस्याओ को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को आनंद नगर चौराहे पर बरसते पानी में धरना दिया। हालांकि बरसात के कारण विरोध प्रदर्शन समय पर शुरु नहीं हो सका। पहले बरसते पानी में 5-6 कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल तक पहुंचे, लेकिन 12 बजे प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा पहुंच गए और जितने कार्यकर्ता मौजूद थे उन्हें साथ लेकर धरना शुरु कर दिया। 
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 से 5 तक द्वारा जलभराव, गंदे पानी की सप्लाई, उफनते सीवर, टूटी सडक़ें, सडक़ों पर हो रहे गड्ढों को लेकर शुक्रवार 12 बजे से आनंद नगर चौराहे पर धरना दिया गया। 
प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि पहले सडक़ों पर गड्ढे होते  थे। पर अब भाजपा के राज में गड्ढों में सडक़ होती है। धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, पिंटू राजपूत सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।